PATRIKA24x7

विधायक ललित चंद्राकर ने बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद//दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत रविवार को रिसाली हिन्द नगर में बूथ नम्बर 106 वार्ड 31 पर दुर्ग ग्रामीण विधायक राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की छोटी-छोटी से लेकर बड़ी उपलब्धियों पर भी अपनी बात साझा करते हैं और उसकी सराहना करते हैं। चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने योग दिवस की भव्यता, पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी, महिला सशक्तिकरण, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि, 1975 के आपातकाल और भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की वियतनाम यात्रा और भारत के ट्रेकोमा मुक्त होने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। विधायक ने कहा कि विकसित भारत हम सभी का संकल्प है और राष्ट्र को आगे ले जाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार हर मोर्चे पर दृढ़ संकल्प के साथ खड़ा है।

आगे चंद्राकर ने कहा कि जीवन में छोटे-छोटे प्रयास बड़े बदलाव का आधार बनते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का यह दृष्टिकोण हम सभी को प्रेरित करता है और यदि हम नियमित रूप से छोटे लेकिन सार्थक कदम उठाएं, तो समाज और देश में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू , नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू बूथ अध्यक्ष अर्चना हिरवानी , किरण यादव, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे,कमलेश हिरवानी, गोपाल साहू, चोवा राम साहू, बालेश्वर यादव, शिवलाल साहू, भरत हिरवानी, महेश देशमुख, चंद्रिका सेवार, सुनीता चौहान, सुलोचना बिंदेश्वरी, ललिता साहू, मोंगरा देशमुख, प्रदेशनीन,राम कुंवर बैनर्जी, पूर्णिमा देशमुख, जमुना साहू, कामिनी साहू, दिव्या साहू, हिमांशु साहू, ए के श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!