PATRIKA24x7

माता जुड़वास एवं जस सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

गुण्डरदेही में माता शीतला मंदिर समिति द्वारा माता जुड़वास एवं जस सेवा का कार्यक्रम रखा गया था जिसके दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमोद जैन नगर पंचायत अध्यक्ष ,राजेंद्र राय पूर्व विधायक गुण्डरदेही, विजय सोनकर उपाध्यक्ष नगर पंचायत ,कोमल सोनकर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत गुंडरदेही ,साथ ही सियाराम सोनकर ,छगन सोनकर ,कमल सोनकर ,श्रवण सोनकर ,जनक पटेल ,बसंत सोनकर, छगन सोनकर, द्वारका सोनकर ,रामकृष्ण सोनकर एवं नगर पंचायत के समस्त पार्षदगण शामिल हुए।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि शीतला माता जुड़वास और जन सेवा सिर्फ एक त्यौहार ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्धि सांस्कृतिक विरासत और लोगों की आस्था का प्रतीक है यह पर्व प्रकृति के साथ सामंजस्य से स्थापित करने और सामूहिक स्वास्थ्य व कल्याण की कामना का एक सुंदर उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!