PATRIKA24x7

समृद्ध समाज की नींव है शिक्षा : तारणी चंद्राकर* *स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव हुआ आयोजित।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*बालोद :-* जिले के कचाँदूर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सभापति कांति सोनेश्वरी उपस्थित रही। कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगा कर अभिनंदन किया गया तथा उन्हें सम्मानित करते हुए पाठ्यपुस्तकें व शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। तत्पश्चात् एक पेड़ माँ के नाम के तहत पौधरोपण किया गया। इस कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराने की बात अतिथियों ने कही।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा शिक्षा ही समृद्ध समाज की नींव होती है। बेहतर स्कूल भवन और गुणवत्ता युक्त शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता है। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है और प्रत्येक बच्चे तक इसका लाभ पहुंचाना हमारा संकल्प है। जिला पंचायत सभापति कांति सोनेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा बालकों का उज्ज्वल भविष्य हमारे विकास का आधार है। आज का शाला प्रवेश उत्सव न केवल बच्चों के लिए उत्सव है, बल्कि पूरे समाज के लिए नई शुरुआत का प्रतीक है।

हम मिलकर शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने हेतु कटिबद्ध हैं।कार्यक्रम में दमयंती मार्कण्डेय सरपंच,युवराज मार्कण्डेय अध्यक्ष शाला विकास समिति,संतोष चन्द्राकर पूर्व सरपंच,भूषण साहू शाला विकास समिति अध्यक्ष, डॉ प्रीति मूले प्राचार्य,शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, अभिभावक, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षा पर्व को एक उत्सव के रूप में मनाया और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!