PATRIKA24x7

देह व्यापार के प्रकरण में संलिप्त अन्य 01 महिला एवं 01 पुरूष सहित कुल 02 गिरफ्तार।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद विवरण – दिनांक 23.07.2025 को मुखबीर की सूचना व वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती के नेतृत्व में थाना पुरानी बस्ती पुलिस तथा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत प्रोफेसर कालोनी रायपुर स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार कर धनोपार्जन करते आरोपी आकाश साहू, कृषाणु दास एवं एक महिला सहित कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रकरण से संबंधित 04 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 283/25 धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों से इस अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बोरियाकला मुजगहन रायपुर निवासी भूपेन्द्र उर्फ गोपालू सहित एक अन्य महिला के संबंध में जानकारी दिया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी भूपेन्द्र उर्फ गोपालू एवं 01 अन्य महिला की पतासाजी कर उन्हें पकड़कर पूछताछ करने तथा उनके मोबाईल फोन की जांच करने पर दोनों की संलिप्तता इस अनैतिक देह व्यापार में पाये जानेे से दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में दर्ज अपराध क्रमांक 283/25 धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 में कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में अब तक 02 महिला सहित कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है, जिनकी लगातार पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

*गिरफ्तार आरोपी*

*01. भूपेन्द्र उर्फ गोपालू पिता मन्नू लाल धीवर उम्र 27 साल निवासी शांति चौक बोरियाकला थाना मुजगहन जिला रायपुर।*

*02. देह व्यापार में संलिप्त एक महिला।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!