लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
* थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन पास स्थित माल गोदाम के शेड के पास पकड़ा गया आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ।*
* आरोपियों के कब्जे से 06 किलो 10 ग्राम गांजा किया गया है जप्त।*
* जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 61,000/- रूपये।*
* आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 316/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*
बालोद//विवरण -पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 27.07.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन माल गोदाम पास स्थित शेड में कुछ व्यक्ति अपने गांजा रखे है एवं बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना करण यादव एवं विजय कुमार मानिकपुरी निवासी मंदिर हसौद रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से 06 किलो 10 ग्राम गांजा कीमती लगभग 61,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 316/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी*
*01. करण यादव पिता बुधराम यादव उम्र 25 साल निवासी मंदिर हसौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।*
*02. विजय मानिकपुरी पिता मनमोहन दास मानिकपुरी उम्र 28 साल निवासी ग्राम छतौना थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।*
*कार्यवाही में निरीक्षक आशीष यादव थाना प्रभारी मंदिर हसौद, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उनि मुकेश सोरी, प्र.आर. वीरेन्द्र भार्गव, जसवंत सोनी, आर. मुनीर रजा, तुकेश निषाद तथा लक्ष्मीनारायण साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।*

