Skip to main content

PATRIKA24x7

शासकीय उच्च. माध्य. विद्यालय कलंगपुर में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

26 जुलाई को शासकीय उच्च. माध्य. विद्यालय कलंगपुर में कारगिल विजय दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य टी. सी. मंडावी ने अपने उदगार में कारगिल के वीर शहीदों को याद करते हुए युवाओं को देश सेवा और देश भक्ति के लिए प्रेरित किया विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति जी,कविता पाठ,नाटक की प्रस्तुति की गई जिससे वातावरण देशभक्ति से ओत प्रोत हो गया।

कार्यक्रम को वाई. के.साहू, एम.टंडन, एच.के.साहू , के.एल,कुर्रे ने संबोधित किया और विद्यार्थियों को देश भक्ति ,राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

कार्यक्रम अधिकारी आर.एन.साहू ने कारगिल विजय दिवस का सफल संचालन किया। राष्ट्रप्रेम से ओत प्रोत गीत का प्रस्तुतीकरण किया माता कर्मा कला वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय गुण्डरदेही के स्वयंसेवक रुद्रप्रताप साहू,रोशन साहू ने कारगिल विजय दिवस पर अपने सारगर्भित उदगार प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर अंजू साहू, फ़नीशा सिंहा,सोनिया,नीतीश साहू,कविता साहू,जिज्ञासा साहू, एवं अन्य विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। अंजू साहू 12वी कला ने कारगिल विजय दिवस पर व्याख्यान दिए।जो कभी सराहनीय रहा।

साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!