PATRIKA24x7

कांग्रेस कार्यालय में दल्ली राजहरा प्रभारी सलीम खान  की उपस्थिति में सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी की नियुक्ति किया गया।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद*दल्ली राजहरा – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवम जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज दिनांक 29/07/2025 को कांग्रेस कार्यालय में दल्ली राजहरा प्रभारी सलीम खान  की उपस्थिति में सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी की नियुक्ति किया गया।*

*उत्तर मंडल कांग्रेस कमेटी का प्रभारी काशी राम निषाद एवं अध्यक्ष विवेक मसीह को नियुक्त किया गया।*

*एवं दक्षिण मंडल कांग्रेस कमेटी प्रभारी रवि जायसवाल को एवं मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंन्हा को नियुक्त किया गया।*

*दल्ली राजहरा ब्लॉक, मंडल सेक्टर कांग्रेस कमेटी पुनर्गठन अभियान 2025 के प्रभारी मोहम्मद सलीम खान जी ने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि 31जुलाई तक मंडल कांग्रेस कमेटी के कार्यकारणी की सूची और सेक्टर अध्यक्ष के नाम की सूची तैयार करने के लिए मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्षों को सूची तैयार करने के लिए कहा गया।*

*ब्लॉक मंडल प्रभारी के साथ आए अतिथि के रूप में गुण्डरदेही के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय साहू और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण साहू ने भी मार्गदर्शन दिये।*

*कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर ने किया।*

*इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पालिका विधायक प्रतिनिधि जिला प्रभारी महामंत्री रत्तीराम कोसमा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर,जिला महामंत्री पूर्व पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद, जिला सचिव युवराज साहू , जिला संयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड, जिला अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदीप बबलू,रूबी एंथोनी, पूर्व एल्डरमैन महेन्द्रन अप्पू,नगर अध्यक्ष युवक कांग्रेस परितोष हंसपाल, अजय नोनहरे,मनीष सेन, उस्मान रजा, संजय सोनवानी, मोहम्मद अब्बास, जसविंदर सिंह गिल, पावेंद्र कोट्टपा, रवि सोनवानी, राहुल सिंह, अजय बघेल ,नीरज साहू ,संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन सम्मिलित हुए ।*

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!