लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख द्वारा अपनी कार्यकरिणी की घोषणा की गई। जिसमें गुण्डरदेही विधानसभा के लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं ठाकुर रामचंद्राकर को पुनः जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही गुण्डरदेही मंडल के पूर्व महामंत्री सौरभ चोपड़ा को कार्यकरिणी सदस्य बनाया गया है।
जिला भाजपा की कार्यकरिणी घोषणा होने के बाद से विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता लगातार उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर, एवं सौरभ चोपड़ा को प्रत्यक्ष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख द्वारा जिला भाजपा का गठन किया गया। जिसमे दो महामंत्री, 6 उपाध्यक्ष, 6 मंत्री एवं जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

