PATRIKA24x7

‘‘शासकीय महाविद्यालय, गुण्डरदेही, में आयोजित किया गया दीक्षारंभ समारोह।’’

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय गुण्डरदेही, जिला बालोद (छ.ग.) में दिनांक 30-07-2025 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, विशिष्ट अतिथि के रूप में चेमन देशमुख, अध्यक्ष जिला भाजपा बालोद, प्रमोद जैन, अध्यक्ष नगर पंचायत गुण्डरदेही, महाविद्यालय के जनभागीदारी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अश्वनी यादव एवं सदस्य सूरज यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं राजकीय गीत से किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा NEP एम्बेसडर एवं नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चंदना बोस ने अपने स्वागत उद्बोधन में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें कौशल, नवाचार, नेतृत्व एवं नैतिकता का सूत्र प्रस्तुत किया तथा जीवन में इन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। जनभागीदारी अध्यक्ष अश्वनी यादव ने अपने उद्बोधन में गुरु शिष्य संबंध, औपचारिक तथा अनौपचारिक शिक्षा एवं दीक्षा के महत्व को बताते हुए विद्यार्थियों को प्रतिदिन महाविद्यालय आने हेतु प्रेरित किया।

तत्पश्चात् प्रमोद जैन ने विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा को महत्व देने के लिए छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया एवं सामर्थ्य अनुसार महाविद्यालय को अधिकतम सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि चेमन देशमुख द्वारा सनातन संस्कृति के 16 संस्कारों में एक विद्यारंभ संस्कार के महत्व से विद्यार्थियों को अवगत कराया। देश के निर्माण में पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होलकर और स्वामी विवेकानंद, राजगुरु, भगत सिंह जैसे महापुरुषों का उदाहरण देते हुए छात्र-छात्राओं को उनके कर्तव्यों से अवगत कराया। अंत में उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु छात्रों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने नवप्रवेशित छात्र छात्राओं को बधाई दी।

कार्यक्रम के दूसरी कड़ी में NEP नोडल अधिकारी आर.पी.निषाद एवं सहायक नोडल अधिकारी शिखा श्रीवास्तव ने पीपीटी के माध्यम से NEP-2020 के क्रेडिट सिस्टम एवं अन्य की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें VAC एवं GE का चयन करने हेतु उनका मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.के.डी.चावले ने किया तथा अंत में वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डी.एस.सहारे ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!