गुण्डरदेही।
क्षेत्र में चल रहे यात्री बसों का रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दुर्घटना के बावजूद भारी वाहन सहित यात्री बस चालक कोई सबक नहीं ले रहा है। आज एक बार फिर पुलिस थाना गुण्डरदेही के पास एक सुपर एक्सल वाहन और बस की टक्कर होते होते बची। सुपर एक्सल में सवार लोगों को बचाने के चक्कर में बस सड़क किनारे अशोक पेड़ से टकरा गई। इस दौरान बस के सवार 50 से अधिक लोगों की जान बाल बाल बची।
आपको बता दे कि शाम 5.30 बजे रायपुर बस सर्विस बालोद की ओर से आ रही थी। पुलिस थाना से पहले दो लोगों की बचाने के चक्कर में एक पेड़ से टकराई गई। बस से सवार कई लोगों की जान बाल बाल बची नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। दरअसल सुपर एक्सएल लूना गाड़ी में सवार दो राहगीर रोड क्रॉस कर रहे थे। इस बीच बालोद की ओर से आ रही रायपुर बस सर्विस उसको बचाने के चक्कर में नियंत्रण खो दिया।
इधर लगातार पत्रिका ने तेज रफ्तार वाहन को कम करने जिला पुलिस अधीक्षक को बार-बार और बालोद पुलिस को ध्यान आकर्षण करवाने के बाद भी सड़क में स्टॉपर नहीं लगाया जा रहा है। शहर के अंदर भी तेज गति से बस सड़क पर दौड़ रहा हैं। जो आचनक कहीं भी किसी दुकान में घुस सकता है। इसी प्रकार दुर्ग से आने वाली बस कचांदूर पहुंचते ही अपनी तेज रफ्तार बढ़ा देते हैं।
इसी प्रकार बालोद की ओर से बस गुण्डरदेही पहुंचने से पहले खुटेरी रेंगा कठेरा पहुंचते ही अपनी रफ्तार बढ़ा देते हैं। इससे कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। आज एक बहुत बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गया। प्रत्यक्ष कारियो के अनुसार यह घटना दो बुजुर्ग टीवीएस एक्सेल में दोनों सवार को बचाने के कारण हुई है। यदि वह पेड़ नहीं होते तो आज कई लोगों की मौत होना तय था।