गुण्डरदेही।
* थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत बोरियाकला स्थित हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के सामने खण्डहर में गांजा के साथ पकड़ा गया आरोपी को रंगे हाथ।*
* आरोपी के कब्जे से 842 ग्राम गांजा, बिक्री रकम एवं 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 40,000/- रूपये किया गया है जप्त।*
* एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।*
* आरोपी के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 161/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*
बालोद विवरण – पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 31.07.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत बोरियाकला स्थित हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के सामने खण्डहर में एक व्यक्ति गांजा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राजकमल यादव निवासी बोरियाकला मुजगहन का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें पॉलीथीन की तलाशी लेने पर पॉलीथीन में गांजा रखा होना पाया गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी राजकमल यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 842 ग्राम गांजा कीमती लगभग 11,000 रूपये, बिक्री रकम 1100 रूपये एवं 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 161/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी – राजकमल यादव पिता राजू यादव उम्र 28 साल निवासी ब्लॉक 51, म.नं.-113 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी पीली बिल्डिंग बोरियाकला थाना मुजगहन जिला रायपुर।*
*कार्यवाही में निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह थाना प्रभारी मुजगहन, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. फूलचंद भगत, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, उपेन्द्र यादव, आर. महिपाल सिंह, विकाश शर्मा, किसलय मिश्रा तथा थाना मुजगहन से सउनि. दीपक साहू एवं आर. विजय रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।*

