गुण्डरदेही।
दीपावली पर्व पर नगर में काफी रौनक देखने को मिल रहा है। नगर में मिट्टी के दिए, मटका, फटाका, माता लक्ष्मी की फोटो, मिठाई की दुकान सहित फूल माला की दुकान सज गई है। इस बार दीपावली पर्व पर सामान खरीदने पर दुकान के संचालकों द्वारा ग्राहकों को विशेष उपहार दिया जा रहा है।

आपको बता दें कि गुण्डरदेही नगर के धमतरी चौक में स्थित प्रसिद्ध जोधपुर मिष्ठान भंडार में दीपावली पर ग्राहकों को विशेष उपहार दिया जा रहा है। जोधपुर मिष्ठान भंडार के संचालक रामसिंह राजपुरोहित एवं घनश्याम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस बार दीपावली पर्व पर ग्राहकों को 2000 रुपए की मिठाई सहित अन्य सामग्री खरीदने पर माता लक्ष्मी की चांदी की मूर्ति फ्री में दी जा रही है। आपको बता दें कि नगर के प्रसिद्ध जोधपुर मिष्ठान भंडार में शुद्ध ताजा खोवा, जलेबी, रसमलाई, चमचम, पेड़ा, कलाकंद, गुलाब जामुन, काजूकतली, मोतीचूर के लड्डू, बेसन के लड्डू, ताजा केक सहित कई प्रकार की ताजा मिठाई उपलब्ध है। जोधपुर मिष्ठान भंडार के संचालक ने बताया कि यह ऑफर गोवर्धन पूजा, भाई दूज पर्व तक सीमित रहेगा।

