Skip to main content

PATRIKA24x7

स्थानीय कुम्हारों और कारीगरों से खरीदे मिट्टी के दीए और अन्य सामान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव।

परस साहू

गुण्डरदेही।

*वोकल फॉर लोकल : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ वासियों से की अपील, कहा- मिट्टी के दीए खरीद कर स्थानीय लोगों के जीवन में लाए खुशहाली*

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ वासियों से वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत दीपावली त्योहार में स्थानीय कुम्हारों और कारीगरों से सामान खरीदने की अपील की है। साथ ही उन्होंने धनतरेस और दीपावली की शुभकामनाएं दी है।

प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में यह त्योहार धूमधाम से मनाने की तैयारी की गई है। इस अवसर पर साव ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि, आप सभी स्थानीय कुम्हार और कारीगर के बनाए मिट्टी के दीए और अन्य सामान जरूर खरीदे। आप लोगों की तरह इन्हें भी इस त्योहार का इंतजार रहता है कि कब दीपावली आए और उनके मिट्टी के दीए सहित अन्य सामान की बिक्री हो, इसलिए आप सभी उनसे सामान खरीदे,ताकि वे भी अच्छे से दीपावली मना सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!