Skip to main content

PATRIKA24x7

हरतालिका तीज पर्व पर बालोद जिले के ग्राम पापरा में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति जिला दुर्ग अध्यक्ष तोरन लाल देशमुख के नेतृत्व में जागो और जगाओ, पेड़ पौधे लगाओ नारे के साथ कदम और पीपल के पौधे का पौधारोपण किया गया।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

हरा भरा, स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध नाड़ी वैद्य बिरेंद्र कुमार देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन पर हरतालिका तीज पर्व पर बालोद जिले के ग्राम पापरा में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति जिला दुर्ग अध्यक्ष तोरन लाल देशमुख के नेतृत्व में जागो और जगाओ, पेड़ पौधे लगाओ नारे के साथ कदम और पीपल के पौधे का पौधारोपण ग्राम पापरा कबड्डी मैदान एवं बाजार हाट में सुरक्षा घेरे में किया तथा इस पौधे के देखभाल की ज़िम्मेदारी भी ली।

इसी कड़ी में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता सप्ताह पर ब्लाक 31/2 रिसाली सेक्टर भिलाई के सामने गार्डन को जिसे समिति ने गोद लिया है वहां पर रविवार को लगाए गए आम के पौधे,बादाम के पौधे, नीम के पौधे को ट्री गार्ड द्वारा मजबूती से सुरक्षा प्रदान किया गया,’पौधे लगाकर पेड़ बनाओ, जीवन में खुशियॉं बरसाओ’ नारे के साथ। इस गार्डन को समिति द्वारा स्वच्छ धरा वन के नाम से विकसित किया जाएगा ।इस प्रकार यहां के निवासियों को पौधारोपण , स्वच्छता के लिए जागरूक किया।

ग्राम पापरा जिला बालोद में इस जागरूकता अभियान के बारे में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति दुर्ग जिला अध्यक्ष तोरन लाल देशमुख ने कहा कि स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति, ग्राम पापरा जिला बालोद की टीम ने ग्राम पापरा के निवासियों को स्वच्छता, पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। ग्राम के लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए निवेदन भी किया।

स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल आम जनता से समिति की टीम द्वारा किए जा रहे स्वच्छता एवं पौधारोपण जागरूकता अभियान से जागरूक होकर इस कार्य को अपने अपने क्षेत्र में करके हमारे इस मुहिम को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। तभी हमारा गांव,गली,शहर, महानगर,देश “हरा भरा, स्वच्छ धरा” रहेगा।

इस पुनीत कार्य में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति ग्राम पापरा में दुर्ग जिला अध्यक्ष तोरन लाल देशमुख, इंद्रजीत देशमुख,राकेश देशमुख, ख़ेमेश देशमुख,संजीव देशमुख, प्रेमचंद्र यादव, लक्की,(पुकेश्वर) देशमुख, हर्ष देशमुख शामिल हुए। तथा रिसाली सेक्टर भिलाई नगर में संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत हरदेल,श्याम राय शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!