लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
*#थाना खमतराई क्षेत्रान्तर्गत अलग स्थानों पर चाकू लहराते पाये गये आरोपीगण।#*
*#आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही#*
बालोद*विवरण-* दिनांक 27.08.2025 को थाना खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा में पार्किंग नम्बर 02 के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा में पार्किंग नम्बर 02 पहुंचकर आरोपी रोहित तिवारी पिता देवेन्द्र प्रसाद तिवारी उम्र 25 वर्ष साकिन स्थायी पता ग्राम मुडिका थ थाना बहरी जिला सीधी (म.प्र.), हाल पता ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 970/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा पार्किंग नम्बर 03 में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा पार्किंग नम्बर 03 पहुंचकर आरोपी विकलेश बेनिया पिता उदय बेनिया उम्र-24 वर्ष साकिन डब्ल्यूआरएस कालोनी इन्द्रा नगर थाना खमतराई रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 971/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि यातायात थाना भनपुरी बंजारी चौक के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा यातायात थाना भनपुरी बंजारी चौक पहुंचकर आरोपी शिवम दुबे पिता नरेन्द्र दुबे उम्र-24 वर्ष साकिन आदर्श चौक मकान नम्बर 16/319 थाना कबीर नगर रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 972/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।
*नाम गिरफ्तार आरोपीगण*
*01. रोहित तिवारी पिता देवेन्द्र प्रसाद तिवारी उम्र 25 वर्ष साकिन स्थायी पता- ग्राम मुडिका थना बहरी जिला सीधी (म.प्र.). हाल पता ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा रायपुर।**02. विकलेश बेनिया पिता उदय बेनिया उम्र 24 वर्ष साकिन डब्ल्यूआरएस कालोनी इन्द्रा नगर थाना खमतराई रायपुर।* *03. शिवम दुबे पिता नरेन्द्र दुबे उम्र 24 वर्ष साकिन आदर्श चौक मकान नम्बर 16/319 थाना कबीर नगर रायपुर।*

