PATRIKA24x7

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के खास मौके पर बालोद में अनेक शिविरों का आयोजन।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद। जश्ने ईद_मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर इंतजामियाँ कमेटी जामा मस्जिद बालोद द्वारा निः शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुस्लिम जमात के साथ ही सभी धर्मों के लोगों ने इस शिविर में अपनी उपस्थिति देकर शिविर का लाभ उठाया। सुबह 10 बजे से जामा मस्जिद ग्राउंड मे (नेत्र जांच ) विशेषज्ञ,उद्यांचल राजनादगाव से नेत्र चिकित्सक और उनकी टीम के द्वारा नेत्र जांच परीक्षण के कार्य को बखूबी अंजाम देते लगभग 78 लोगों के नेत्र परीक्षण किए जिनमें 25 नेत्र मोतियाबिंद के प्रभावित भी पाए गए जिन्हें आपरेशन हेतु परामर्श दिया गया ।तथा अधिकांश लोगों को चश्मे का नंबर दिया गया।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए इंतेजामिया कमेटी जामा मस्जिद बालोद के सदर शाहिद अहमद खान ने बताया कि नेत्र परीक्षण शिविर के आयोजन में आज सौ से भी अधिक लोगों के नेत्र परीक्षण किए गए जिसमें उदयाचल हेल्थ एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट राजनांदगांव की चिकित्सा टीम नेत्र सहायक नीरज साहू, केसरी साहू , मीरा रावटे का आभार व्यक्त करते जैन संघ बालोद के अध्यक्ष ताराचंद सांखला का भी आभार किया जिनके प्रयास से उदयाचल राजनांदगांव की टीम बालोद पहुंची।

शाहिद अहमद खान ने बताया कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी के खास मौके पर 28 अगस्त से 05 सितंबर तक जामा मस्जिद बालोद ग्राउंड में जनहितकारी मुद्दों को लेकर प्रतिदिन विभिन्न शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 28 अगस्त को श्रम विभाग द्वारा शिविर लगाकर लगभग 17 परिवारों का श्रमिक कार्ड बनाया गया। तथा लगभग 25 से अधिक परिवार के लोगों को श्रम कार्ड से संबंधित छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई।दोनों ही शिविर में इंतजामिया कमेटी के नायब सदर बाबा भाई अलताफ तिगाला अहमद खान समीर खान शाहनवाज दादू सुहैल कुरैशी अतहर बक्श अयाज बबलू गुलाम सभी कमेटी के मेम्बर उपस्थित थे ।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!