PATRIKA24x7

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर बालोद में ’पुरखा के सुरता’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

स्कूली विद्यार्थियों को बुढ़ापारा स्थित प्राचीन किला एवं संग्रहालय का कराया गया भ्रमण।

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर जिला प्रशासन बालोद द्वारा जिला मुख्यालय बालोद में ’पुरखा के सुरता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत स्कूली विद्यार्थियों को जिला मुख्यालय बालोद स्थित बुढ़ा तालाब के समीप स्थित प्राचीन किला एवं संग्रहालय का भ्रमण कराया गया। स्कूली विद्यार्थियों पुरातत्व के जानकार द्वारा विभिन्न मूर्तियों एवं प्राचीन किलानुमा दरवाजा के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर सहित बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!