PATRIKA24x7

हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयन्ति को शासकीय महाविद्यालय गुण्डरदेही बालोद मे राष्ट्रीय खेल दिवस अलग रूप में मनाया गया।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

इस अवसर पर छात्र छात्राओं को केबीसी में राष्ट्रीय खेल दिवस स्पेशल एपिसोड दिखाया गया। इस एपिसोड में भारतीय महिला आइस हॉकी टीम को आमंत्रित किया गया था जिसे प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्र छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य भारत की खेल भावना का जश्न मनाना, महिला खिलाड़ियों, के धैर्य, दृढ़ संकल्प और प्रेरणादायक कहानियों को छात्र छात्राओं के सामने लाना है, जिन्होंने बाधाओं को तोड़कर अपने लक्ष्य को प्राप्त किया है और लाखों लोगों को प्रेरित किया है।

महाविद्यालय में छात्राओं की संख्या अधिक है और यह एपिसोड महिला खिलाड़ियों के प्रति सम्मान और समाज में महिलाओं की क्षमता का परिचय कराता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चन्दना बोस ने बोस ने छात्र छात्राओं के उत्साहवर्धन को बढ़ाते हुए कहा कि यह टीम भारत की खेल भावना का सम्मान करता है और खेल के महत्व को उजागर करता है। इसके अतिरिक्त इसमें महिला खिलाड़ियों के संघर्षशील जीवन को उजागर किया गया है। टीम की उपलब्धि के बारे में उन्होंने कहा कि यह समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और प्रेरणा का एक बड़ा संदेश देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!