PATRIKA24x7

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलोदी में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप मनाया गया।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ शारदे एवं डॉ राधाकृष्णन के तैलचित्र की पूजा अर्चना कर किया गया। तत्पश्चात शासकीय प्राथमिक पूर्व माध्यमिक एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का गुलदस्ता एवं कलम भेटकर स्वागत एवं सम्मान किया गया साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई तथा सभी शिक्षकों के लिए मटकी फोड़ एवं कुर्सी दौड़ का आयोजन छात्र छात्राओं द्वारा किया गया था जिसमें सभी शिक्षकों ने भाग लिया।

मटकी फोड़ में सुनील तथा कुर्सी दौड़ में शिक्षक सुमरित साहू तथा विनोद ठाकुर विजेता रहे l l इस अवसर पर शाला के प्रभारी प्राचार्य रेणुका साहू एवं उपस्थित समस्त शिक्षकों द्वारा अपने उदबोधन में कहा गया कि शिक्षक दिवस का आयोजन का मुख्य उद्देश्य डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जो की एक महान आदर्श अति सरल एवं अनुशासन प्रिय शिक्षक थे

अतः हम सभी शिक्षकों को भी उनके आदर्शो को जीवन में धारण करना चाहिए तथा हमें सभी छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में कार्य करना चाहिए तथा सभी बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी को भी अनुशासन मे रहकर अपने लक्ष्य निर्धारित कर अध्यापन करना चाहिए क्योंकि अनुशासित विद्यार्थी ही अपने जीवन सफलता प्राप्त करते हुए अपने मंजिल को प्राप्त करने में कामयाब होते है तथा सभी शिक्षकों द्वारा शाला के विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर शाला के प्रभारी प्राचार्य रेणुका साहू व्याख्याता नरेन्द्र साहू प्रीति मंडावी बी लहरे गीता वर्मा कैलाश साहू विज्ञानं सहायक ईश्वरी साहू प्रीति साहू प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला टिकेश्वर लाल साहू प्रधानपाठक प्राथमिक शाला संध्या रानी साहू शिक्षक सुमरित साहू विनोद ठाकुर माधुरी साहू भारती सिन्हा सरिता ध्रुव कुलेश्वर प्रसाद सुनील योगेंद्र साहू लिनेश तथा आशीष कुर्रे एवं शाला के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे मंच संचालन कक्षा 12 वीं के छात्र कुणाल साहू के किया। उपरोक्त जानकारी शाला के व्याख्याता नरेन्द्र कुमार साहू ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!