लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
नगर के मुस्लिम कब्रिस्तान में चबूतरा निर्माण कार्य के लिए आज भूमिपूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके साथ ही 9.52 लाख रुपए की स्वीकृत राशि से इस महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत हो गई है। यह निर्माण कार्य मुस्लिम समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा और क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम है।
इस अवसर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रमोद जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सोनकर ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर पार्षद सलीम खान, फैज बक्श, सुल्तान नासिर तिगाला और हरीश निषाद ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि… यह चबूतरा निर्माण केवल एक ढांचा नहीं है हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि नगर के प्रत्येक नागरिक को चाहे वह किसी भी समुदाय से हो मूलभूत और आवश्यक सुविधाएं मिले यह कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी हो इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं मैं समाज के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वह इस कार्य में सहयोग करें नगर पंचायत सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है और भविष्य में भी नगर की समग्र विकास के लिए ऐसी परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मोहम्मद आरिफ खान , नासिर तिगाला ,जुनैद गोरी , वहीद कुरैशी , अकरम निर्वाण , शेख वहीद, सरफुद्दीन खान ,इनायत बख्श , रैनुद्दीन ,अब्दुल हमीद बाबा भाई, मुबारक अली सहित मुस्लिम समाज के अनेक पदाधिकारीगण और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

