PATRIKA24x7

उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं पूर्व सांसद गोपाल व्यास के निधन पर जताया शोक

श्री गोपाल व्यास का निधन समाज एवं देश के लिए अपूरणीय क्षति,,उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज को किया समर्पित, समाज के लिए देहदान करके गए : उप-मुख्यमंत्री साव

परस साहू 

बालोद, छत्तीसगढ़।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक और राज्य सभा के पूर्व सांसद गोपाल व्यास के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। श्री साव ने कहा कि, उनके देवलोकगमन से देश और समाज को बड़ी क्षति हुई है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि,  गोपाल व्यास ने भिलाई स्टील प्लांट की नौकरी छोड़कर अपना सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए अर्पित कर दिया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

श्री साव ने कहा कि, व्यास जी का अनोखा व्यक्तित्व था। उन्होंने जीते जी समाज के लिए अमूल्य योगदान दिया, साथ ही निधन के बाद भी अपना देह समाज को समर्पित किया। देश में ऐसा अनोखा व्यक्तित्व विरले ही मिलते हैं।

श्री साव ने बताया कि, आदरणीय व्यास जी के इच्छा के अनुसार उनके परिवारजनों ने पार्थिव शरीर रायपुर एम्स में दान किया। इस दौरान एम्स परिसर में गोपाल व्यास  के अंतिम दर्शन करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक, प्रचारक एवं भाजपा के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।
…… ……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!