PATRIKA24x7

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले के चयनित ग्रामों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर विलेज विजन कार्य योजना का किया गया वाचन एवं अनुमोदन।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले के अमोरा और गोदड़ी ग्राम में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर विलेज विजन 2030 कार्य योजना का वाचन एवं अनुमोदन किया गया।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले के सभी चयनित ग्रामों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन जाने हेतु शासन के सभी विभागों ग्राम के स्व सहायता समूह तथा गांव के निवासियों के द्वारा गांव में आपसी विचार विमर्श के पश्चात कार्य योजना तथा ग्राम विकास योजना का निर्माण किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि आज जिले के चयनित ग्रामों में आदि कर्म योगी अभियान अंतर्गत विशेष ग्राम सभा आयोजित कर कार्य योजना का अनुमोदन किया जा रहा है। इस दौरान गांव के विकास में सहयोग हेतु ग्रामीणों द्वारा आदि शपथ लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!