PATRIKA24x7

संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने गुरूर में राजस्व कार्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से जाना हालचाल 

लीलाधर साहू 

गुण्डरदेही।

दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने बालोद जिले के गुरूर पहुंचकर राजस्व कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय गुरूर, तहसीलदार कार्यालय तथा नायब तहसीलदार कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां राजस्व प्रकरणों का अवलोकन किया तथा निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर का भी आकस्मिक निरीक्षण किया।

उन्होंने वहां भर्ती मरीजों से उनके ईलाज की सुविधा आदि के संबंध में जानकारी ली तथा उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, एसडीएम आर एस सोनकर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!