लीलाधर साहू
बालोद ।
जिला मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर ग्राम मेढ़की में सेवा सहकारी समिति मर्यादित मेढ़की पंजीयन क्रमांक 189 में आज राज्य के विष्णु देव सरकार के धान खरीदी 15 नवंबर की आज शुरुआत हुई, जिसमें मेढ़की खरीदी केंद्र में प्रथम किसान के रूप में बघमरा निवासी श्रीमती सुखदई बाई का 18 क्विंटल 40 किलो धान खरीद कर धान खरीदी की शुभारंभ किया। उक्त अवसर पर प्राधिकृत अधिकारी गुणवंत लाल श्रीवास्तव, सरपंच मंजूलता परस साहू , पंच रोशनी साहू, किसान जगदीश साहू , तेजराम साहू ,ग्राम पटेल होरीलाल साहू, छबील साहू ,घणाराम निषाद पंच संतोष साहू, नारायण साहू, भोजराम साहू,रेखा ठाकुर, कृष्णा पटेल, बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

उक्त अवसर में सरपंच मंजूलता परस साहू ने आज के धान खरीदी के प्रथम किसान श्रीमती सुखदई बाई निषाद का नारियल और श्रीफल पुष्प गुच्छ से सम्मान करते हुए धान खरीदी की शुभकामनाएं बधाई प्रेषित किया और आगे उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी में 21 क्विंटल धान एवं 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी का वादा पूरा करते हुए भव्य रूप से 15 नवंबर को पूरा प्रदेश भर में धान खरीदी की शुरूआत किया है।
धान खरीदी का प्रभारी के रूप में सीईओ डौंडी मनोज कुमार नेताम एवं ओरमा पंचायत के सचिव संतोष साहू की उपस्थिति में आज धान खरीदी संपन्न हुआ। प्राधिकृत अधिकारी गुणवंत लाल श्रीवास्तव ने कहा बालोद जिले के ऐसे धान खरीदी केंद्र मेड़की है जहां पर खरीफ फसल के लिए किसी प्रकार की खाद की किल्लत नहीं हुआ। राज्य में सुशासन के रहते किसान हितैषी सरकार ने सभी किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए खाद बीज उपलब्ध कराया और मोदी की गारंटी पूरा करते हुए 15 नवंबर को आज हमारे केंद्र में धान खरीदी हुई और क्षेत्र के समस्त किसानों को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कार्यक्रम की समापन की।

