लीलाधर साहू
बालोद।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज सिकोसा धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने धान खरीदी केंद्र सिकोसा में बारादानो में स्टेशनशील नहीं लागने तथा केंद्र में अव्यवस्था पाए जाने पर तत्कालीन समिति प्रबंधक एवं पंचायत सचिव देवेंद्र देवांगन को निलंबित करने के दिए निर्देश। समिति की नोडल अधिकारी भूमिका सिंगारे तथा वर्तमान समिति प्रबंधक खेमराज देवांगन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश। उन्होंने केंद्र में धान की गुणवत्ता बनाए रखने उसकी साफ़ सफाई कराने तथा गेट पर ही धान की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने गुण्डरदेही विकाश खंड के धान खरीदी केंद्र सिकोसा के निरीक्षण के दौरान वरदानों में स्टेंसिल नहीं करने के अलावा अब तक अपने धान की बिक्री करने वाले कुल 57 कृषकों में एक भी किसान का रकबा समर्पण नहीं कराने तथा धान खरीदी पंजी का ठीक से संधारण नहीं करने जैसे अवस्थाओं पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते समिति प्रबंधक को करने के निर्देश दिए है।उसके अलावा समिति प्रबंधक को कल तक व्यवस्था नहीं सुधारने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

