PATRIKA24x7

सतनाम संदेश शोभा यात्रा एवं समाजिक सम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री से मिले जिला सतनामी बालोद के पदाधिकारी 

लीलाधर साहू 

बालोद।

समाज के गौरव मार्ग दर्शक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाडा विधायक के नेतृत्व में जिला सतनामी समाज बालोद के पदाधिकारी मुख्यमंत्री विष्णू देवसाय से मुलाकात किए और प्रति वर्ष दिसम्बर माह में संत बाबा गुरु घासी दास जयंती के पावन अवसर पर जिला सतनामी समाज बालोद द्वारा सतनाम संदेश शोभा यात्रा का आयोजन किया जाता हैं जिसमें हजारों की संख्या में समाजिक जन शामिल होते हैं।

इस वर्ष भी दिसंबर माह मे सतनाम संदेश शोभा यात्रा एंव समाजिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाजिक एकजुटता के साथ रहना और रीति नीति का पालन कर समाज को आगे बढ़ाना साथ ही बाबा जी के संदेश महान मनखे मनखे एक समान को जन मानस में पहुंचना और आपसी भाईचारे के साथ मिल जुल कर रहना मुख्यमंत्री सहजता से समाज की बातों को सुना और सतनाम संदेश शोभा यात्रा एवं समाजिक सम्मेलन में आने की बात की समाजिक प्रतिनिधि में संजय बारले जिलाध्यक्ष पवन जोशी जिला संरक्षक असवन बारले जिला संरक्षक संजय जोशी जिला महासचिव नीलकंठ टंडन अध्यक्ष तहसील गुण्डरदेही उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!