PATRIKA24x7

गुण्डरदेही में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुनी PM मोदी के ‘मन की बात’; 50 बिस्तरों वाले PHC भवन और ब्लड बैंक की मांग को दी तत्काल स्वीकृति।

लीलाधर साहू 

गुण्डरदेही।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 128वें संस्करण का प्रसारण रविवार (30 नवंबर 2025) को गुण्डरदेही स्थित भाजपा कार्यालय में किया गया। इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के संदेश को सुना।

कार्यक्रम से पूर्व, रेस्ट हाउस में स्वास्थ्य मंत्री  जायसवाल का भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जिनमें प्रमोद जैन और अश्वनी यादव शामिल थे, और कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। रेस्ट हाउस में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन ने गुण्डरदेही में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के 50 बिस्तरों वाले नए भवन की मांग की। साथ ही, उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड बैंक और वार्ड नंबर 09 में मोहल्ला क्लीनिक के बाउंड्रीवाल के अपूर्ण कार्य को पूर्ण करने के लिए आवश्यक राशि की भी मांग की।

मंत्री श्री जायसवाल ने क्षेत्र की जनता की स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए, 50 बिस्तरों वाले नए भवन, ब्लड बैंक की स्थापना, और बाउंड्रीवाल के अपूर्ण कार्य को पूर्ण करने के लिए राशि की तत्काल स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद मंत्री जी सीधे भाजपा कार्यालय पहुँचे।

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिनमें शामिल हैं भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ,जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर,जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर,पूर्व विधायक राजेंद्र राय ,वरिष्ठ नेता लेखराम साहू,अश्वनी यादव, पुष्पेंद्र चंद्राकर, मोहन लाल चोपड़ा, कोमल सोनकर,मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे,कुलदीप साहू, प्रकाश सिन्हा,जिला पंचायत सदस्य कांति सोनेश्वरी,जनपद सदस्य हेमपुष्पा साहू,सौरभ चोपड़ा, केशव साहू, सुरेश सोनी मंडल महामंत्री विनोद चंद्राकर ,पार्षद शैल महोबिया महामंत्री, हेमंत सोनकर, पूजा बिंझेकर, सेवक महिपाल, शंकर यादव, रोमलाल यादव, भारत साहू, हेमंत साहू, दयानंद सिंहा, कादिर मंसूरीऔर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता गण शामिल हुए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड में देश की उपलब्धियों और सामूहिक प्रयासों की सराहना की। मंत्री जायसवाल और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा ली और राष्ट्र एवं प्रदेश के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!