PATRIKA24x7

कपिलेश्वर मंदिर प्रांगण में शिव पुराण कथा का हुआ समापन

लीलाधर साहू 

बालोद।

बालोद जिला मुख्यालय में पं. चन्द्रभुषण तिवारी शास्त्री महाराज प्रयागराज उत्तर प्रदेश के द्वारा प्राचीन कपिलेश्वर मंदिर प्रांगण में शिव महापुराण कथा का आयोजन कपिलेश्वर जन सेवा समिति एवं समस्त बालोद नगर वासी द्वारा आयोजन किया गया है। 

24 नवंबर से 30 नवंबर शिव महापुराण कथा का आयोजन हुआ। बालोद एवं आसपास के ग्रामीणों द्वारा शिव महापुराण कथा का रसपान बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा किया गया, जिससे कपिलेश्वर मंदिर शिवमय में हो गया। 29 नवंबर को शिव पार्वती विवाह हुआ‌। शिव ,पार्वती ,नंदी महाराज की विषेश झांकी बनाया गया एवं नाच गाने के साथ शिव जी की बारात निकाली गई। जिनमें भक्त जनों ने बड़ी संख्या में भाग लिए व सभी भक्तगण भक्ति में खूब झूमे। भूत – प्रेत का नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र बना।

01 दिसंबर को कार्यक्रम का समापन एवं भंडारा प्रसादी वितरण किया जाएगा। जिनमे कपिलेश्वर जन सेवा समिति द्वारा अधिक से अधिक संख्या में भक्तजनों से आने का आग्रह किया। 1 दिसंबर अंतिम दिवस दोपहर 12:00 बजे हवन, पूजन के पश्चात विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है। इसमें सभी भक्तगण शामिल होकर पुण्य के भागी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!