बालोद।
ग्राम बघमरा में 9 लाख 90 हजार की लागत से बनने वाले शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन रहे, विशेष अतिथि के रूप में वार्ड नंबर 2 के पार्षद हरीश निषाद, वार्ड नंबर 1 के पार्षद पोषण बन्नू राम निषाद , और पार्षद रोम लाल यादव उपस्थित रहे।
भूमि पूजन के इस शुभ अवसर पर बल्लाराम निषाद, कालिंदा निषाद, अग्रज निषाद, केशकुमार निषाद, ललतू राम, पलटूराम, दौलत राम, डिलेन्द्र निषाद, सुनील निषाद, डोमार निषाद, जनक लाल, सोहन सोनी, गोकुल निषाद, महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं, अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
अपने संबोधन में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने बघमरा के निवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा, “आपकी सारी मांगे पूरी की जाएंगी। आपने जो मांग की थी, उसका आज भूमि पूजन हुआ है और बाकी सब काम भी जल्दी से पूरा किया जाएगा।”
उन्होंने बघमरा के विकास के लिए तत्परता दिखाते हुए एक बड़ी घोषणा की”आपके मांग के अनुसार मंच और शेड निर्माण के लिए मैं ₹15 लाख रुपए और देने की घोषणा करता हूँ।“

अध्यक्ष जैन ने आगे कहा कि बघमरा के लिए पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी और इस वर्ष के भीतर ही लगभग ₹50 लाख रुपये के विकास कार्य एक-एक करके पूरे किए जाएंगे।
*अवैध कब्जों पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश*
पार्षद हरीश निषाद जी ने इस दौरान बघमरा के नए तालाब का सौंदर्यीकरण, मुक्तिधाम विकास और सबसे महत्वपूर्ण, बघमरा में 7 एकड़ में किए गए अवैध कब्जों को खाली कराने की मांग रखी।
इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने तत्काल आश्वासन दिया और कहा कि मुक्तिधाम के विकास के लिए 20 लाख का प्रस्ताव बना कर शासन को भेजा जाएगा साथ ही “अवैध कब्जाधारियों को नोटिस देकर तत्काल प्रभाव से खाली करवाया जाएगा और साथ ही उस स्थान पर बाउंड्रीवॉल कराई जाएगी। इसके लिए पर्यटन विभाग से स्वीकृति लेकर वहाँ विकास कार्य किया जाएगा।”
भूमि पूजन के इस कार्यक्रम से क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह का माहौल था। निवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पुरानी मांग को आज पूरा किया जा रहा है।

