लीलाधर साहू
बालोद।
मुख्य जीवन बीमा सलाहकारों द्वारा अभिकर्ताओं के लिए आयोजित गुरु–शिष्य सम्मेलन आज SNG हाल, सेक्टर–4, भिलाई में अत्यंत उत्साह, ऊर्जा और शानदार उपस्थिति के साथ सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण आयोजन में 450 से अधिक अभिकर्ताओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को उल्लेखनीय सफलता प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता अजीत साहू (अध्यक्ष, CWA रायपुर) ने की। उन्होंने गुरु–शिष्य परंपरा, बीमा उद्योग में प्रशिक्षण के महत्व और सलाहकार–अभिकर्ता संबंधों की मजबूती पर प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ताओं
रवि सोनी, दुर्गेश पटेल, शैलेश बोरकर, पुना राम सिंहा, विजय साहू, आलोक सिंह—ने प्रशिक्षण, ग्राहक प्रबंधन, व्यवसाय विकास और आधुनिक बीमा प्रक्रियाओं पर उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया।
टीम भिलाई के सक्रिय सदस्यों—
शैलेष बोरकर, विजय साहू, नरेश साहू, जितेंद्र देशमुख—ने आयोजन और समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम संचालन
सम्मेलन का उत्कृष्ट एवं अनुशासित संचालन किशोर कराडे एवं आलोक घोष द्वारा किया गया। पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित सम्मेलन में प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। राकेश झाबक, संतोष साहू, ऋषि निर्मलकर (कोषाध्यक्ष), शिशु पाल पटेल, आशीष घोष, तेजु देवांगन, राजेश ताम्रकार, अवधेश यादव, भागेश हिरवानी, रोहित वर्मा, उमेश चंद्र यादव। कार्यक्रम में प्रस्तुत प्रेरणादायक कहानी ने अभिकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह जगाया। वक्ताओं ने कहा “बीमा व्यवसाय में सफलता का मार्ग निरंतर सीख, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से होकर जाता है।”
आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम के अंत में नरेश साहू ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, पदाधिकारियों और अभिकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे समृद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की।

