सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में चला स्वच्छता अभियान शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, अस्पतालों और पंचायतों में स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश।
परस साहू बालोद सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बालोद जिले में स्वच्छता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न शासकीय संस्थानों और सार्वजनिक परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारी-कर्मचारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। विभिन्न…
