भगवान जगन्नाथ जी 9 दिन मौसी के घर रहने के बाद लौटे अपने निवास।
लीलाधर साहू गुण्डरदेही। *शनिवार को भगवान श्री जगन्नाथ जी की बहुदा यात्रा धूमधाम से संपन्न हुई।* भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा जी 9 दिनों तक महामाया मंदिर (जो भगवान की मौसी का घर माना जाता है) में विश्राम करने के उपरांत शनिवार को अपने निवास कपिलेश्वर मंदिर में भव्य शोभायात्रा के साथ लौटे।…

