देशव्यापी ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’: गुंडरदेही से लेकर पूरे भारत में गूंजी गौ-माता को ‘राष्ट्र माता’ बनाने की मांग।
परस साहू गुण्डरदेही। आज गुंडरदेही सहित पूरे देश में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के अंतर्गत एक विशाल जन-जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं था, बल्कि पूरे भारत में एक साथ लाखों गौ-भक्तों, सनातनियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर गौ-माता के सम्मान में अपनी आवाज…

