Skip to main content

PATRIKA24x7

 ‘‘लर्निंग लायसेंस शिविर’’ में 43 वाहन चालकों को प्रदाय किया गया लर्निंग लायसेंस।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

 अगामी दिनों में भी विभिन्न स्थानों में किया जाना है लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन।

 यातायात पुलिस बालोद की अपील बिना लायसेंस के वाहन न चलाएं।

पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) बालोद एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार जिले में ‘‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ (दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक) यातायात सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है।

आज दिनांक 16.01.2026 यातायात एवं परिवहन विभाग बालोद द्वारा संयुक्त रूप से परिवहन सुविधा केन्द्र के सहयोग से लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन यातायात कार्यालय बालोद के सामने किया गया है। इस शिविर में कुल 43 वाहन चालकों का लर्निंग लायसेंस बनाकर प्रदाय किया गया।

यातायात पुलिस बालोद द्वारा लगातार वाहन चालको से अपील किया जा रहा है की बिना लायसेंस के वाहन न चलाएं, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे। शराब सेवन कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए अपने तथा अन्य व्यक्तियों की जान जोखिम में न डाले हमेशा यातायात नियमों का पालन करे आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात एवं परिवहन विभाग द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा माह के दौरान लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अगामी दिनों में निम्नानुसार स्थानों में लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया जाना है जिसमें इच्छुक व्यक्ति इन स्थानों में जाकर लर्निंग लायसेंस बनवा सकते हैः-
दिनांक 17.01.2026 – गैंजी
दिनांक 18.01.2026 – मालीघोरी
दिनांक 19.01.2026 – डौण्डीलोहारा
दिनांक 20.01.2026 – चिल्हाटीकला
दिनांक 22.01.2026 – कमकापार
दिनांक 23.01.2026 – मंगचुवा
दिनांक 24.01.2026 – कोटेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!