PATRIKA24x7

एसडीएम एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा ग्राम सनौद, महुतबी एवं पुनारकसा में पहुँचकर किया गया किसानों के पास उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

जांच दल के अधिकारियों के द्वारा किसानों के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन के उपरांत धान बिक्री हेतु रकबे के आधार पर कम धान पाए जाने पर कराया जा रहा है रकबा समर्पण।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में धान की अवैध खरीदी बिक्री पर रोकथाम करने हेतु जांच दल के अधिकारियों के द्वारा नियमित रूप से किसानों के घरों में पहुँचकर उनके पास उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। जिससे कि जिले के वास्तविक किसानों के वास्तविक रकबे के आधार पर शत प्रतिशत धान की खरीदी सुनिश्चित होने के साथ-साथ कोचियों एवं व्यापारियों के माध्यम से धान की अवैध खरीदी एवं बिक्री न हो सके। इसके अंतर्गत आज एसडीएम गुण्डरदेही प्रतिमा ठाकरे झा, अतिरिक्त तहसीलदार हेमंत पैकरा एवं अन्य अधिकारियोें के द्वारा किसानों के घरों में पहुँचकर उनके पास उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन भी किया गया।

जांच दल के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा भौतिक सत्यापन के उपरांत किसान के पास निर्धारित रकबे के आधार पर धान बिक्री हेतु कम धान पाए जाने पर किसानों को समझाईश देकर रकबा समर्पण कराया गया। इसके अंतर्गत आज एसडीएम प्रतिमा ठाकरे झा एवं अधिकारियों ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र चंदनबिहरी के कृषक ओम प्रकाश भगत के घर में उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन कर कुल 106 क्विंटल धान का भौतिक सत्यापन कराया गया। इसी तरह अतिरिक्त तहसीलदार गुण्डरदेही हेमंत पैकरा एवं जांच दल के अधिकारियों के द्वारा ग्राम महुतबी के किसान चुआराम तिवारी के घर में पहुँचकर उनके पास उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन किया गया।

भौतिक सत्यापन के दौरान रकबे के अनुसार 40 क्विंटल धान कम पाए जाने पर किसान चुआराम तिवारी को 40 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया। इसी तरह सहायक अधीक्षक भू अभिलेख अश्वनी पुसाम एवं जांच दल के अधिकारियों के जांच के दौरान डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पुनारकसा में कृषक विश्राम के घर में डौण्डीलोहारा के व्यापारी मुकेश जैन के द्वारा पीकअप में 30 क्विंटल संदिग्ध धान खाली कराए जाने पर उक्त धान को जब्त करने की कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!