PATRIKA24x7

राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक जारी।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

अब तक 23 लाख 48 हजार किसानों ने की अपनी धान की बिक्री, किसानों के खाते में 29 हजार 597 करोड़ रूपये का किया गया अंतरण।

आगामी 03 दिनों में 01 लाख 50 हजार किसान करेंगे अपनी धान की बिक्री।

बालोद जिले के 01 लाख 43 हजार 227 किसानों ने 67 लाख 80 हजार 381 क्विंटल से अधिक की धान की बिक्री की।

राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत संपूर्ण राज्य में किए गए चाक-चैबंद व्यवस्था के फलस्वरूप पूरे राज्य में धान खरीदी का कार्य सुगमता एवं सफलतापूर्वक जारी हो रहा है। राज्य शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना से राज्य के शत प्रतिशत लाभ सुनिश्चित कराने हेतु सभी धान खरीदी केन्द्रों में किए गए बेहतरीन व्यवस्था के फलस्वरूप किसान धान खरीदी केन्द्रों में आसानी से अपनी धान की बिक्री कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मौजूदा खरीफ विपणन वर्ष में राज्य में अब तक 23 लाख 48 हजार किसानों अपने धान की बिक्री कर चूके हैं। इसके साथ ही धान की बिक्री करने वाले किसानों के खाते में 29 हजार 597 करोड़ रूपये के राशि का अंतरण भी किया जा चूका है।

धान बिक्री के उपरांत 48 घण्टे के भीतर किसानों के खाते में राशि का अंतरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। आने वाले 03 दिवसों में 01 लाख 50 हजार किसानों के धान खरीदी केन्द्रों में पहुँचकर अपनी धान की बिक्री करने की संभावना है। शासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगामी 03 दिनों में 70 हजार से भी अधिक टोकन जारी किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिदिन 22 हजार टोकन भी जारी किया जा रहा है और राज्य में प्रतिदिन 03 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा रही है।

जिला खाद्य अधिकारी तुलसी ठाकुर ने बताया कि आज 27 जनवरी तक बालोद जिले के 01 लाख 43 हजार 227 किसानों के द्वारा 67 लाख 80 हजार 381 क्विंटल से अधिक की धान की बिक्री कर ली गई है। इस तरह से जिले में 1609 करोड़ 76 लाख 74 हजार 246 रूपये से अधिक की राशि की धान खरीदी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!