PATRIKA24x7

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर  प्राची ठाकुर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर  प्राची ठाकुर ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज ग्राम साल्हे के कृषक अशोक कुमार, नकुल एवं बरातुराम तथा ग्राम अंगारी के कृषक अंजली डडसेना, ग्राम चरवाही निवासी दिलीप साहू, नया पारा बालोद निवासी देभुराम साहू सहित जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे आवेदकों ने अपने मांगों एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!