PATRIKA24x7

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बालोद की परिचयात्मक बैठक हुई।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के मुख्य आतिथ्य एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र देशमुख के नेतृत्व में किसान मोर्चा जिला बालोद के कार्यकारिणी की।

प्रथम बैठक परिचयात्मक बैठक रूप में भारतीय पार्टी जिला कार्यालय जुंगेरा बालोद में दिनांक 21.02.2026 दिन शनिवार को आयोजित की गई। 

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम गान से की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पवन साहू ने किसान मोर्चा की कार्यप्रणाली एवं किसान हितों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता किस रूप में अपनी सहभागिता देंगे विस्तृत रूप में समझाया पवन साहू ने कहा कि किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण मोर्चा है। देश के लगभग अस्सी प्रतिशत आबादी किसान हैं और देश की समृद्ध अर्थ प्रबंधन किसानों की उपज पर ही निर्भर है किसान फसल उगाकर पूरे देश के लिए खाद्यान्न की व्यवस्था करते हैं किसानों को फसल उत्पादन एवं विक्रय को लेकर बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए किसान मोर्चा के सारे सदस्य उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु सदैव तत्पर रहें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों की समृद्धि के लिए लगातार नये नये कार्यक्रम बना रहे भाजपा की सरकार किसानों हितैषी सरकार है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र देशमुख ने अपने कार्यकारिणी के सदस्यों का परिचय कराया तथा सभी सदस्यों से आग्रह किया की पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशों का पूरी निष्ठा से परिपालन करेंगे तथा किसानों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाएंगे। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान प्रति क्विंटल 3100/-रुपये में खरीदने का वादा किया था, जिसे सरकार बनते ही पूरा किया।

बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री राकेश यादव ने संगठन की बारीकियों एवं
पार्टी के दिशा निर्देशों से उपस्थित साथियों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा जिला बालोद के महामंत्री पुष्पेंद्र तिवारी ने किया।

उक्त समीक्षात्मक बैठक में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी जिलामंत्री प्रेम साहू किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीकांत वर्मा, दयानंद साहू, प्रदेश सह संयोजक योगेंद्र देशमुख उपाध्यक्ष – मनोहर सिन्हा, मनीकांत बघेल महामंत्री- पुष्पेन्द्र तिवारी, संतोष गंगबेर मंत्री- नेमलाल यादव, हिम्मत देशमुख, रिखीराम साहू, हितेश साहू, कोमल दुग्गा कोषाध्यक्ष- अशोक साहू सह कोषाध्यक्ष- दिनेश साहू सोशल मीडिया- राजेन्द्र देवांगन
सह सोशल मीडिया – देव देवांगन कार्यालय मंत्री- बीरेंद्र साहू सह कार्यालय मंत्री- संतोष चंद्राकर, तुलेंद्र साहू मन की बात प्रभारी- लक्ष्मी चंद साहू कार्यकारिणी सदस्य-चिंताराम साहू ,युवराज साहू, साहू, शशिकांत साहू,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्षों में ओमप्रकाश साहू, जुंगेरा मंडल -हेमराज साहू, करहीभदर मंडल -श्रवण देवांगन , सनौद मंडल- लीलाराम सोनबेर, मिर्रीटोला (पुरूर मंडल) -सुरेन्द्र तिवारी डौंडी लोहारा मंडल- हेमंत साहू ,डोंडी मंडल- रोहित भास्कर, दल्ली राजहरा मंडल- गिरिधर सिन्हा, गुंडरदेही मंडल- कल्याण साहू, सिकोसा मंडल- मोहित साहू, ओटेबन मंडल – मेघा श्याम चंद्राकर, अर्जुनदा मंडल-सुनील बेलचंदन ,सूरेगांव मंडल- शोभित यादव, देवरी मंडल- यादराम सिन्हा उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन किसान मोर्चा जिला बालोद महामंत्री संतोष गंगबेर द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!