Skip to main content

PATRIKA24x7

कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि पदार्थों की सघन जांच हेतु संयुक्त टीम गठित।

परस साहू

गुण्डरदेही।

डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर के नेतृत्व में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम के द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों में दबिश देकर गुणवत्ता जांच की गई।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में खाद्य एवं औषधि पदार्थों की गुणवत्ता जांच हेतु राजस्व खाद्य एवं औषधि प्रसाधन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के ’सही दवा शुद्ध आहार, छत्तीसगढ़ का यही आधार’ की थीम पर जिले में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ करने के उद्देश्य से 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक विशेष 15 दिवसीय जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसके अंतर्गत मंगलवार 28 अप्रैल को डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर के नेतृत्व में जिला मुख्यालय बालोद के खाद्य एवं औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर वहाँ उपलब्ध खाद्य एवं औषधि पदार्थों की गुणवत्ता जांच की गई। इसके अंतर्गत अधिकारियों ने कैलाश स्टोर्स, गोविंद जनरल स्टोर्स, पूजा श्रृंगार जवाहर मार्केट बालोद, नमो कलेक्शन, मरारापारा, जय कलेक्शन, अग्रवाल सलेक्शन, बटरफ्लाई स्टोर, नारायग डेली नीड्स, आहुजा कलेक्शन एवं 04 औषधि प्रतिष्ठानों टुवानी मेडिसीन सेंटर, जैन मेडिकल स्टोर्स, साहू मेडिकल स्टोर्स, हर्ष मेडिकल स्टोर्स में सौंदर्य प्रसाधन सामाग्री के संबंध में संयुक्त निरीक्षण किया गया एवं 02 प्रसाधन सामाग्री का नमूना संकलित किया गया।

इसी प्रकार खाद्य शाखा से न्यू बस स्टैण्ड बालोद स्थित गंगोत्री डेली नीडस, प्रकाश होटल, ठाकुर पान पैलेस, अशोका बिरयानी, साहू जलेबी एवं विक्की भोजनालय खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों को नोटिस भी दिया गया।

इस दौरान फर्म मेसर्स गंगोत्री डेली नीड्स में कालातीत सामग्रियां पाई गयी। अधिकारियों ने कालातीत ब्रेड को मौके पर ही नष्ट कराया। अधिकारियों की टीम के द्वारा जिला मुख्यालय बालोद के पुरानी चैपाटी स्थित स्वरूप चाट कॉर्नर, यादव मुंगेडी, मनीष चाट, पुष्पाबाई गन्ना रस एवं घड़ी चैक स्थित गंगा मैय्या फल वाटिका, नमो चाय नाश्ता, छत्तीसगढ़ साहू होटल, देव फल भण्डार, आयुष पान पैलेस, तथा कलाकेन्द्र के पास बालोद स्थित नमन फ्रूट सेंटर, माता रानी कुल्फी, देव सोडा, कृष्णा मोमोस सेंटर, लोकेश डिकेश चाट जिग जेग फास्ट फुड का निरीक्षण कर खाद्य अनुज्ञप्ति बनाने एवं साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!