परस साहू
गुण्डरदेही।
जिला खनि अधिकारी प्रवीण चन्द्राकर ने बताया कि ग्राम बघमरा में रेत खदान में अवैध उत्खनन के संबंध में मौका जांच कराया गया। जांच के दौरान उपस्थित वार्ड नं. 01 के पार्षद पोषण निषाद व अन्य ग्रामीणजन मौजूद रहे। इस दौरान रेत का उत्खनन पूर्णतः बंद पाया गया। पार्षद द्वारा बताया गया कि रेत के अवैध उत्खनन की जानकारी उन्हें नहीं है।
बीच-बीच में गांव वाले घर बनाने के लिए रेत का उत्खनन, परिवहन किया जाता है। खनिज विभाग द्वारा पार्षद पोषण निषाद को अवगत कराया गया कि भविष्य में यदि किसी व्यक्ति द्वारा रेत उत्खनन, परिवहन कर ग्राम से बाहर बेचा जाता है या व्यवसायिक उपयोग किया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल विभाग दें, जिससे त्वरित कार्यवाही की जा सके।

