Skip to main content

PATRIKA24x7

सुशासन तिहार के दौरान शौचालय निर्माण हेतु 12 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि मिलने से प्रसन्नचित हुई ग्रामीण महिला जया एवं सीता बाई अपने घर में शौचालय निर्माण करने की आस हुई पूरी।

परस साहू बालोद

राज्य सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम नर्राटोला की ग्रामीण महिला जया चक्रधारी एवं सीता बाई को 12 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त होने से उनके खुशियों का ठिकाना नही रहा। आज उनके गांव नर्राटोला में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में अतिथियों के द्वारा उन्हें प्रोत्साहन राशि मिलने पर जया चक्रधारी एवं सीता बाई बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रही थी। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज हमारे गांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान मुझे शौचालय निर्माण हेतु 12 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि मिलने से मेरे घर में शौचालय निर्माण करने की वर्षों पुरानी आस पूरी हुई है। इसके लिए उन्होंने राज्य शासन द्वारा आम जनता के बीच पहुँचकर उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु शुरू की गई सुशासन तिहार 2026 के आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की।

जया चक्रधारी ने कहा कि उनके मन में अपने घर में स्वच्छ, सुंदर शौचालय निर्माण करने की बहुत पुरानी इच्छा थी। लेकिन उनके घर की माली हालत खराब होने के कारण वे चाह कर भी अपने घर में स्वच्छ सुंदर शौचालय का निर्माण नही कर पा रही थी। लेकिन आज सुशासन तिहार के अंतर्गत हमारे गांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में मुझे शौचालय निर्माण हेतु 12 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि मिलने से मेरे मन की मुरीद पूरी हो गई है। इसी तरह आज आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से शौचालय निर्माण हेतु 12 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि मिलने से ग्राम नर्राटोला निवासी सीता बाई बहुत ही अभिभूत नजर आ रही थी।

उन्होेंने कहा कि आज के समय में प्रत्येक घरों में शौचालय का निर्माण होना अत्यंत आवश्यक है, खासकर के हम महिलाओं के लिए। लेकिन खराब आर्थिक स्थिति के कारण हमारे जैसे निम्न मध्यम वर्ग के लोग चाहकर भी अपने घर में एक अच्छा शौचालय का निर्माण नही कर पाते हैं। लेकिन आज केन्द्र एवं राज्य सरकार के संवेदनशीलता के फलस्वरूप हमें शौचालय निर्माण हेतु प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुआ है। इसके माध्यम से अब हम अपने घरों में अपनी इच्छा के अनुरूप उपयुक्त शौचालय का निर्माण कर सकेंगे। इसके लिए उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार को हृदय से धन्यवाद दी तथा आम जनता के मांगोें एवं समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु पूरे राज्य के साथ-साथ उनके जिले एवं गांव में सुशासन तिहार के आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!