Skip to main content

PATRIKA24x7

कलेक्टर मिश्रा ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं आवेदकों के मांगों एव समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश।

परस साहू बालोद 

संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पहुँचे आम नागरिकों के लिए राहत भरा साबित हुआ। इस दौरान कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

जनदर्शन में बालोद विकासखण्ड के ग्राम खपरी के बिरेन्द्र ने शिक्षा ऋण दिलाने, नंगूटोला के लोहरूराम ने कृषि भूमि का बंटवारा कराने, बरबसपुर निवासी तुलेश्वरी ने नया राशन कार्ड बनाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह बालोद विकासखण्ड के ग्राम जमरूवा सुखराम ने फसल क्षति का मुआवजा दिलाने, बोहारडीह के जमुना बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, भंवरमरा के सरपंच ने नहर नाली का सीमेंटीकरण कराने, रूपुटोला के ग्रामीणों ने पक्की सड़क का निर्माण कराने एवं उसरीटोला के ग्रामीणों ने मुक्तिधाम में शेड निर्माण के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए।

जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग कलेक्टर से मुलाकात करने पहुँचे थे। कलेक्टर मिश्रा ने जनदर्शन में पहुँचे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर पूरी आत्मीयता से उनके मांगों एवं समस्याओं को सुना। मिश्रा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से जनदर्शन में पहुँचे लोगों के मांगों एवं समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, अजय किशोर लकरा एवं नूतन कंवर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!