परस साहू बालोद
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिज विभाग द्वारा गुण्डरदेही विकासखण्ड में 24 मई 2026 को औचक निरीक्षण किया गया। जिला खनि अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान खनिज रेत के अवैध परिवहन करते पाये जाने के कारण कुल 04 वाहनों को जप्त किया गया। जिसमे रेत से भरी हाईवा वाहन (सीजी 17 केएन 2793, सीजी 07 बीएन 7715, सीजी 08 एके 4335) तथा 01 ट्रेक्टर मय ट्रॉली रेत जिसे थाना, आरक्षी केन्द्र गुण्डरदेही के अभिरक्षा में रखा गया है। उन्होंने बताया कि
उक्त प्रकरण मे नियमानुसार खान व खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत् कार्रवाई की जाएगी एवं भविष्य में भी खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

