Skip to main content

PATRIKA24x7

मां कौशल्या धाम पाटेश्वर आश्रम में संपन्न हुआ प्रदेश स्तरीय साहू समाज का सम्मेलन ,,,

परस साहू बालोद 

,,,जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में बन रहा कौशल्या धाम माँ कर्मा धाम के रूप में भी विख्यात होगा,, डॉ नरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष साहू समाज ,,,
,,,,पूरे विश्व में ऐसा धाम नहीं जैसा बालोद जिला में बन रहा,,,,  थानेश्वर साहू पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ,,,,,,
सामाजिक समरसता के लिए संतराम बालक दास जी का प्रयास सराहनीय ,,,,, लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा सांसद ,,,,
,,,9 जून ,,,,,बालोद जिला के जामड़ी पाटेश्वर आश्रम जहां मां कौशल्या धाम का निर्माण हो रहा है और दिसंबर में मां कौशल्या, पंचमुखी हनुमान, भगवान शंकर एवं समस्त सनातन हिंदू धर्म के 108 देवी देवता ,महापुरुषों की मूर्ति स्थापित होनी है ऐसे पवित्र आश्रम में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर एक महीने का सम्मेलन चल रहा है जिसमें आज 9 जून को छत्तीसगढ़ के समृद्ध समाज साहू समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन संपन्न हुआ

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ साहू संघ के अध्यक्ष डॉ निरेंद्र साहू छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री रहे वरिष्ठ थानेश्वर साहू जिला बालोद के साहू संघ के अध्यक्ष महेंद्र साहू समेत डोंडी ,खैरागढ़, कवर्धा, रायपुर ,धमतरी ,गरियाबंद , धमधा, राजनांदगांव, बेमेतरा,समेत अन्य जिला से हजारों की संख्या में साहू समाज का आगमन हुआ बड़ी संख्या में माता बहनों की भी उपस्थित रही इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए थानेश्वर साहू ने कहा कि पूरे विश्व में सामाजिक समरसता को समर्पित इस तरह का धाम कहीं भी नहीं है मां कौशल्या धाम के निर्माण से और साहू समाज की देवी कर्मा माता की यहां स्थापना होने से सारा विश्व छत्तीसगढ़ को और साहू समाज को जानेगया।

छत्तीसगढ़ साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ निरेंद्र साहू ने कहा कि इस स्थान की महत्ता से हम सब प्रेरित हैं और साथ ही समस्त साहू समाज संतराम बालक दास जी के प्रयासों में साथ है कौशल्या धाम का निर्माण समस्त साहू समाज मिलकर करेगा। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा का भी आगमन हुआ उन्होंने धाम की सुंदरता को देखकर प्रशंसा करते हुए कहा कि मां कौशल्या धाम का निर्माण करके संतराम बालक दास जी ने छत्तीसगढ़ का नाम पूरे विश्व में उजागर किया है।

अंत में समस्त साहू समाज का संतराम बालक दास जी ने आभार व्यक्त किया कि उनके निवेदन पर सब ने कौशल्या धाम आकर सम्मेलन किया संतराम बालक दास जी ने यह भी कहा कि केवल साहू समाज नहीं बल्कि संपूर्ण सनातन हिंदू धर्म के अनुयायियों को मां कौशल्या धाम के निर्माण में जुट जाना चाहिए जिस तरह अयोध्या के राम मंदिर में सभी ने सहयोग किया ऐसे ही छत्तीसगढ़ की बेटी राजरानी मां कौशल्या के लिए भी समस्त समाज को आगे आना चाहिए उन्होंने बताया कि आगामी 12 जून को जयपुर राजस्थान के प्रसिद्ध ज्योतिष विद वास्तु विद मनोज गुप्ता का ज्योतिष सम्मेलन पाटेश्वर धाम में आयोजित है जिसमें हजारों की संख्या में लोगों के भूत भविष्य वर्तमान बताए जाएंगे साथ ही 13 जून को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय कलार सिन्हा समाज का भी सम्मेलन आयोजित किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में सबको आने का उन्होंने निमंत्रण दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!