परस साहू बालोद।
आज बालोद जिले और क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक से भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस विशेष अवसर पर एकेडमी के समस्त सदस्यों द्वारा मैडम को (संबंधित संगठन की) प्रदेश अध्यक्ष बनने के गौरवपूर्ण दायित्व पर गुलदस्ता भेंट कर और मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।
इस गरिमामयी मुलाकात के दौरान भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपनी खेल गतिविधियों और आगामी योजनाओं से विधायक को अवगत कराया। साथ ही खिलाड़ियों को खेलो में होने वालो कठिनाइयों से भी अवगत कराया ।मैडम ने भी सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट धीरज उपाध्याय(। विधायक प्रतिनिधि)उपस्थित रहे पदाधिकारी: गोपाल यादव (मैनेजिंग डायरेक्टर, भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी) रागिनी साहू (अध्यक्ष, बालोद एकेडमी) अमन यादव (अध्यक्ष, गुंडरदेही शाखा) भामन सिन्हा (अध्यक्ष, अर्जुन्दा शाखा) इस अवसर पर एकेडमी के इन प्रमुख पदाधिकारियों के साथ-साथ संस्था के समस्त होनहार खिलाड़ी और खेल प्रेमी भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महोदया के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

