Skip to main content

PATRIKA24x7

_”कबीर की वाणी समाज को जोड़ने का काम करती है” – उनकी शिक्षाएं हमें सत्य, प्रेम और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं_विधायक ललित चंद्राकर*

परस साहू बालोद

*ग्राम कुथरेल में धूमधाम से मनाया गया सदगुरु संत कबीर साहेब प्रकटोत्सव*

*दुर्ग ग्रामीण/कुथरेल:* ग्राम कुथरेल में आज मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा सदगुरु संत कबीर साहेब प्रकटोत्सव समारोह* का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर *दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर * मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक ललित चंद्राकर जी ने सर्वप्रथम *संत कबीर साहेब जी के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया* और समस्त समाजजन को *कबीर प्रकट उत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।*

कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, सत्संग एवं कबीर वाणी का पाठ किया गया। समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि _सद्गुरु संत कबीर साहेब की वाणी आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच और आडंबरों से ऊपर उठकर मानवता का संदेश दिया। कबीर की साखी और दोहे समाज को जोड़ने का काम करते हैं। उनकी शिक्षाएं हमें सत्य, प्रेम और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।”_

चंद्राकर  ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी संत कबीर की कर्मभूमि रही है। यहां की परंपरा में कबीरपंथ रचा-बसा है। राज्य सरकार भी संत परंपरा और समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने समाज के युवाओं से आह्वान किया कि वे कबीर जी के आदर्शों को जीवन में अपनाकर शिक्षा, स्वरोजगार और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में आगे बढ़ें।

विधायक ने पनिका समाज द्वारा सामाजिक एकता और संस्कृति के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

*समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*
जनपद सभापति लोमश चंद्राकर, पनिका समाज अध्यक्ष  नरेन्द्र दास, महिला मोर्चा अध्यक्ष मनीषा मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष तामेश्वर दास , सचिव मनीष दास, चेतन दास, राम दास, पेमेन्द्र दास, झरना दास, ताम्रध्वज मानिकपुरी, चंद्राकर समाज अध्यक्ष डॉ. परमेश्वर चंद्राकर, देशमुख समाज अध्यक्ष गोविंद देशमुख सहित बड़ी संख्या में मानिकपुरी पनिका समाज, चंद्राकर समाज, देशमुख समाज एवं सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!