PATRIKA24x7

चार भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ ,पूर्व विधायक राजेंद्र राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव और संगठन मंत्री पवन साय को लिखा पत्र।

परस साहू/ लीलाधर साहू 

गुण्डरदेही ।

29 सितंबर को गुण्डरदेही नगर के सामुदायिक भवन में सदस्यता अभियान के तहत समीक्षा की बैठक चल रही थी। जिसमें प्रमुख रूप से भूपेन्द्र सवन्नी प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष पवन साहू उपस्थित थे। शिकायतकर्ता राय ने पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू पर आरोप लगाते हुए कहा वीरेंद्र साहू के मार्गदर्शन में नोहर साहू, भाजपा कार्यकर्ता, बेलोदी नेमलाल यादव सरपंच पति पांगरी, लेखराम साहू सरपंच पुत्र खपरी, श्रीकांत वर्मा युवा मोर्चा अध्यक्ष, भाजपा की कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेंद्र राय का स्वागत करने से इनकार कर दिया गया।

भाजपा के सदस्यता अभियान में ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता और भाजपा नेता के साथ जबरदस्त तकरार देखने को मिल रहा है। एक तरफ राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेता भाजपा में सदस्यता अभियान एवं अधिक से अधिक संख्या में सदस्य जोड़ने को लेकर अपील कर रहे है तो वही गुण्डरदेही मंडल अंतर्गत भाजपा नेता और कार्यकर्ता आपस से भीड़ रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने कहा इसलिए नहीं किया स्वागत 

आपको बता दे की गुण्डरदेही जनपद पंचायत में पदस्थ बाबू के तबादले को लेकर राजेंद्र राय का आरोप था कि गुण्डरदेही ब्लॉक के एक सरपंच पति एक सरपंच पुत्र के द्वारा फर्जी तरीके से बाबू के तबादले पर हस्ताक्षर किया था। इसी मामले में नाराज भाजपा के चार कार्यकर्ता नोहर साहू बेलौदी,नेमलाल यादव सरपंच पति पांगरी, लेखराम साहू सरपंच पुत्र खपरी, भाजपा के युवा मोर्चा श्रीकांत वर्मा इन चारों कार्यकर्ताओं ने 29 सितंबर को सदस्यता अभियान में राजेन्द्र राय को कार्यक्रम की शुरुआत में ही स्वागत के समय इन चारों कार्यकर्ता ने खड़े होकर एक स्वर पर राजेंद्र राय का स्वागत नहीं करने का विरोध किया। जिससे राजेंद्र राय ने अपमानित महसूस की। दूसरे दिन राजेंद्र राय ने प्रदेश भाजपा पदाधिकारी को पत्र लिखकर अनुशंसात्मक कार्रवाई की मांग किया है।

वर्जन,,पूर्व विधायक राजेंद्र राय ने कहा बाबू की ट्रांसफर एक अलग मैटर था, परंतु यह पार्टी की सदस्यता अभियान है। पार्टी में अधिक से अधिक संख्या को जोड़ने के लिए हम काम कर रहे हैं। अब इधर पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू के इशारे में चार कार्यकर्ता मेरा अपमान किया है। इसके लिए मैं कार्रवाई के लिए पत्र लिखा हूं। आगे उन्होंने कहा कि इसमें कार्रवाई नहीं हुई तो मैं न्यायालय में इन्हें मानहानि का दावा ठोकूंगा।

 

वर्जन,,

पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू का कहना है उक्त मामले में मुझे प्रकार की मुझे जानकारी नहीं है इस मामले मुझे कुछ नहीं कहना है। 

 

वर्जन,, सरपंच पुत्र लेखराम साहू का कहना है मेरे मां सरपंच है और बाबू की तबादला में मेरी मां दस्तक किया है, अब मुझे फर्जी बोला गया है इसलिए मैं नाराज होकर उसे का स्वागत नहीं किया हूं।

 

वर्जन, श्रीकांत वर्मा युवा मोर्चा अध्यक्ष ने कहा विरोध किया है और विरोध करेंगे। क्योंकि हम कार्यकर्ताओं का अपमान हुआ है।

 

वर्जन, सरपंच पति नेमलाल यादव ने कहा हम सब कार्यकर्ता मिलकर स्वागत नहीं किए हैं। क्योंकि हमें फर्जी बताया गया है इसलिए उसका स्वागत नहीं किए हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!