PATRIKA24x7

पुलिस थाना के सामने तेज रफ्तार बस स्कूटी से टकराई, स्कूटी सवार महिला की हाथ पैर और सिर पर लगी चोंट…

परस साहू/ लीलाधर साहू 

गुण्डरदेही। 

तेज़ रफ्तार बस ने आज फिर एक स्कूटी चालक महिला को ठोकर मार दिया। घटना में स्कूटी का सामने हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं महिला के सिर, हाथ पैर में चोट लगी है। फिलहाल राहगीरों ने घायल महिला को उपचार के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बालोद की ओर से आ रही रायपुर बस सर्विस सीजी 07 ई 5300 द्वारा लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से बस दौड़ा रहे हैं। इस दौरान लगभग 5:30 बजे पुलिस थाना के सामने यात्री प्रतीक्षालय के पास स्कूटी सवार महिला को ठोकर मार दिया। बस ने स्कूटी सवार महिला को इतना जमकर ठोकर मार की स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गया वही महिला की सिर, और पैर में चोट लग गई। 

घायल महिला का नाम लीना अग्रवाल ग्राम सलोनी निवासी बताया जा रहा है। महिला के साथ एक 8 साल का बच्चा भी है। उसको भी हल्का चोट लगी है। स्कूटी पर सवार महिला स्कूटी क्रमांक सीजी 07 सी आर 2980 है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस में यात्रीसवार होने के कारण बस ड्राइवर कंडक्टर को यात्री उतार कर वापस थाना लाने की बात कही गई है।


इधर रायपुर बस सर्विस लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हैं। कचांदूर के पास से रफ्तार बढ़ा देते हैं। वही गुण्डरदेही से निकलते हैं तो झलमला पहुंचते ही बालोद पहुंचने के लिए अपना रफ्तार बढ़ा देता है। इसी प्रकार बालोद से निकलते हैं तो गुण्डरदेही के लिए खुटेरी नाला के पास से तेज रफ्तार वाहन चलाते हैं। जिसके कारण कई दुर्घटनाएं हो चुका है। अब तक बस संचालकों पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। ओवरलोड भी यात्री बैठ कर चलते हैं जगह-जगह यात्री बैठाने से भी समय की बर्बादी होता है जिसको कवर करने के चक्कर में बस चालक रफ्तार बढ़ा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!