Skip to main content

PATRIKA24x7

मासिक बैठक में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश*

परस साहू बालोद

*अर्जुंदा -* भाजपा मंडल अर्जुंदा की मासिक बैठक रविवार को कारगिल चौक स्थित साव बाड़ा अर्जुंदा में जिला संगठन प्रभारी संध्या परगनिहा,एवं विधानसभा प्रभारी राकेश पाण्डे के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के उपाध्यक्ष नरेश यदु,विधानसभा प्रभारी जितेंद्र साहू,जिला उपाध्यक्ष टिनेश्वर बघेल,पवन सोनवर्षा,सालिक देशमुख,चेमन सिन्हा, सहप्रभारी पूजा यादव मौजूद रहे।

महापुरुषों के तेलचित्र पर माल्यार्पण पश्चात भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता ने मंडल का वृतांत अतिथियों के समक्ष रखा।विधानसभा प्रभारी जितेंद्र साहू व जिलाध्यक्ष ने संगठन के विषयों पर बूथ स्तर की जानकारी संगठन के पदाधिकारियों से ली।जिला संगठन प्रभारी संध्या परगनिहा ने बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा पार्टी अभियानों की समीक्षा करते हुवे प्रत्येक कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यों को समय पर पूरा करने की बात कहते हुए भाजपा के जनप्रतिनिधियों की चिंता की।

विधानसभा प्रभारी राकेश पाण्डे ने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने मंडलों में सांगठनिक गतिविधियां तेज करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ”मन की बात” कार्यक्रम से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। पाण्डे ने कार्यकर्ताओं की पीड़ा को सुनकर समाधान का यकीन दिलाया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन पंकज चौधरी ने किया एवं आभार दौलत देशमुख ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!