Skip to main content

PATRIKA24x7

 बालोद पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब ब्रिकी हेतु परिवहन करते आरोपी सुरेश यादव को किया गया गिरफतार।

परस साहू बालोद

 आरोपी से कुल 33 पौव्वा देशी प्लेन शराब कुल मात्रा 5.940 बल्क लीटर कीमती 2,640 रू. को किया
गया जप्त।
 क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु लगातार जारी रहेगा कार्यवाही। पिछले तीन
दिनों में अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
—-//—-

अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना स्तर पर नशे के विरूद्ध अभियान के तहत आरोपी से कुल 33 पौव्वा देशीप्लेन शराब को जप्त किया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, घटना दिनांक 10.07.2026 को जुर्म जरायम पतासाजी दौरान जरिये मोबाईल मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम लाटाबोड से भोईनापार मार्ग मे धरसा पुलिया के पास सुरेश यादव अपने कब्जे मे अवैध रुप से बिकी हेतु अधिक मात्रा में शराब रखा है। सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ सूचना तस्दीक हेतु लाटाबोड से भोईनापार मार्ग की ओर रवाना होकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी एवं उसके कब्जे के एक पीले रंग का लाल पट्टीदार थैला जिस पर बालाजी टुवानी जडीबुटी एवं किराना दुकान लिखा हुआ मे रखे 33 पौवा सुपर 36 प्लेन देशी मदिरा शराब प्रत्येक पौवा में 180 एमएल शराब भरी हुई कुल मात्रा 5.940 बल्क लीटर शराब कीमती 2640/ रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक समक्ष गवाहन के जप्त किया जाकर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी सुरेश यादव पिता स्व. घुहाराम उर्फ गुहाराम यादव उम्र 43 वर्ष ग्राम कुरदी हाल मुकाम स्कुलपारा लाटाबोड थाना व जिला बालोद का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत दिनांक 10.07.2026 गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर पिछले तीन दिनों में बालोद थाना द्वारा दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

उक्त प्रकरण के आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्र.आर. दुर्योधन यादव, आरक्षक बनवाली साहू, आरक्षक मनीष राजपूत, आरक्षक नागेश्वर साहू का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!